फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक युवक बुरी तरह से जख्मी
झारखंड में अभी-अभी एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि झारखंड के गिरिडीह में आज (मंगलवार) को एक फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस दौरान एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
फैक्टरी की दीवार गिरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर स्थिति सर्वमंगला कूट फैक्टरी में हुई है। जहां फैक्टरी की दीवार गिरते ही अफरा-तरफी और चीख पुकार मच गई। इस दौरान दीवार के पास में ही नई दीवार का काम चल रहा था। जहां ज्यादा दबाव पड़ने के कारण दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मजदूर आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
जैसी ही घटन की जानकारी पुलिस को हुई, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, घटना की जांच की जा रही है।