IndiaIndia - Worldworld

आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की तीन महिलाओं बढाया देश का गौरव, पढ़िए आप भी पूरी लिस्ट

इंटरनेशनल डेस्क :  भारतीय मूल की तीन महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया की स्टेम यानि एसटीईएम सुपरस्टार के तौर पर चुना गया है। उन्होंने 60 वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, इंजीनियरों और गणितज्ञों में अपनी जगह बनाई है।

नीलिमा कडियाला, डॉ. एना बाबूरमानी और डॉ. इंद्राणी मुखर्जी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के 60 शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। वहीं श्रीलंकाई मूल की महिला वैज्ञानिकों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। एसटीए 1,05,000 वैज्ञानिकों-प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।

पहली महिला हैं नीलिमा कडियाला जो कि, चैलेंजर लिमिटेड में एक आईटी प्रोग्राम मैनेजर हैं। उन्हें वित्तीय सेवाओं, सरकार और एफएमसीजी सहित कई उद्योगों में 15 सालों से ज्यादा का अनुभव है। वो सूचना प्रणाली में मास्टर ऑफ बिजनेस के लिए 2003 में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी।

ये भी पढ़े :- Sidhu Moose wala Murder: कैलिफोर्निया से गिरफ्तार हुआ सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा, इतने रुपए रखा गया था ईनाम

दूसरा नाम है डॉ. एना बाबूरमानी का जो रक्षा विभाग विज्ञान और प्रौद्योगिकी समूह में एक वैज्ञानिक सलाहकार हैं। वह मस्तिष्क के बढ़ने और उसके काम करने से संबंधित विषयों पर काम करती हैं। उन्होंने मोनाश विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इसके बाद यूरोप में पोस्ट-डॉक्टरेट शोधकर्ता के रूप में 10 सालों तक काम किया है।

और आखिरी नाम है डॉ. इंद्राणी मुखर्जी ये तस्मानिया विश्वविद्यालय में भूविज्ञानी हैं। जैविक संक्रमण से जुड़े विषयों पर अध्ययन कर रही है। वह भूविज्ञान संचार और तस्मानिया में एक पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता के रूप में काम करती हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: