IndiaIndia - World

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले तीनों कश्मीरी छात्र गिरफ्तार, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

दिल्ली। तीन कश्मीरी छात्रों पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे बाजी किये जाने के अपराध में आगरा से गिरफ्तार किया गया है। इन तीनो छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इन दिनों छात्रों की पहचान अरशीद यूसुफ, शौकत अहमद गनी, अल्ताफ शेख के तौर पर हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि, गिरफ्तार किए गए छात्रों में से दो की उम्र 20 साल और 21 साल बताई जा रही है।

गिरफ्तार छात्रों को आगरा की न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए रखा गया है। अदालत से बाहर आते वक्त कुछ लोगो ने इनके साथ धक्का मुक्की की है। वही कुछ लोगो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए है। वही जम्मू कश्मीर की छात्र संघ ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से निवेदन किया है छात्रों से राजद्रोह हटवा दे।

जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए टी 20 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। पाकिस्तान की जीत के बाद कश्मीरी तीनो छात्रों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न  मनाते हुए व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था। आरोप यह भी है कि इन तीनो छात्रों ने स्टेटस ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए। मामला सामने आने साथ ही कॉलेज ने तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया है।।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: