उत्तर प्रदेश में तीन दिन का शोक, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में निधन हो गया। वो बीते 4 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। उनका 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द करके उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर ICU में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रो. उनके इलाज में लगी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे।
SGPGI में पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कल्याण की पार्थिव देह को रविवार को अलीगढ़ लेकर जाया जाएगा। जनपद अलीगढ़ स्टेडियम में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 23 अगस्त को उनकी देह को अतरौली में लेकर जाएंगे, वहां उनके पार्टी के कार्यकर्ता और आम जन अंतिम दर्शन कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। 23 अगस्त की शाम नरौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।
यह भी पढ़ें: बसपा महासचिव सतीश मिश्रा बोले- सरकार बनी तो करवाएंगे बिकरु कांड की जांच