
अबकी बार पहले की तरह नहीं होगा बारिश का मौसम,मौसम विज्ञानी ने कही ये बात
यूपी के कानपुर में स्थित HBTU विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. SN सुनील पांडेय ने बताया की मानसून का सिस्टम एक बार फिर से बनने लगा है। टर्फ लाइन पंजाब, उत्तराखंड, असम तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में निम्न हवा का क्षेत्र बन रहा है। अभी बारिश देश के राज्यों के अलग अलग हिस्सों में होगी।
हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी। देश भर में बने मौसमी सिस्टम एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना गया है।
ये भी पढ़े :-गणेश जी को समर्पित विनायक चतुर्थी, जानें हिन्दू पंचांग के शुभ मुहूर्त
मध्य क्षोभमंडल स्तर तक ओडिशा के पास भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले आने वाले कुछ घंटों के दौरान यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मीडियम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तर पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है।
कानपुर मण्डल में भी अब मानसून की गतिविधियाँ जारी रह सकती है शेष पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के शेष हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है