
पंजाब में कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने दी इस्तीफा
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अन्य नेता उनके साथ हो सकते हैं। कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनका स्वागत किया है।
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ लिया। शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि मान के आने से राज्य में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
चड्ढा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होते दिख रहे हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के नेता मान, करोड़ों रुपये के पोस्ट मैट्रिक एससी छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों के खिलाफ “कोई कार्रवाई” नहीं करने और फगवाड़ा को जिला का दर्जा नहीं देने के लिए कांग्रेस पर नाराज थे। मान ने कांग्रेस और पंजाब कृषि उद्योग निगम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।