
रंग बदलने में माहिर है ये ऑक्टोपस, गिरगिट को दे रहा कांटे की टक्कर
गिरगिट के बारे में अपने सुना होगा कि यह रंग बदलता है। इंसानों के बुरे व्यक्तित्व की तुलना करने के लिए भी गिरगिट के रंग बदलने की बात कही जाती है। लेकिन अब ये ट्रेंड पुराना होने जा रहा है, क्योंकि गिरगिट की तरह ही एक और जन्तु है जो अपना रंग बदल सकता है। ये जानवर कोई और नहीं बल्कि ऑक्टोपस है।
ये ऑक्टोपस के नींद में रंग बदलता है। इस सोते हुए रंग बदलते ऑक्टोपस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने कैप्शन में लिखा है, “एक ऑक्टोपस नींद में रंग बदल रहा है।”
लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट के साथ अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, “आश्चर्य है कि क्या वह सपना देख रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं पता था कि ऑक्टोपस उन “स्पाइक” को बना सकता है। सुंदर। वहीं तीसरे ने लिखा, “यह कितना अद्भुत है। एक अन्य यूजर ने लिखा, नींद के दौरान इतना सक्रिय दिमाग।”
वीडियो को अबतक एक लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऑक्टोपस के रंग बदलने के वीडियो को देख लोगों को हैरानी हो रही है। उन्हें यकीन करने में परेशानी हो रही है कि ऐसा भी कभी हो सकता है। लोगों के लाइक, शेयर के साथ ताबड़तोड़ तरीके से पोस्ट पर कमेंट भी आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सोता हुआ ऑक्टोपस है। जो सोते-सोते समय अपना रंग बदल रहा है। वीडियो में ऑक्टोपस सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि ये अपनी बनावट और आकार भी बदल रहा है।
An octopus changing colors in her sleep.. pic.twitter.com/eJZyThfg0I
— Buitengebieden (@buitengebieden_) August 21, 2021
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान की पॉप स्टार अरयाना सईद ने अशरफ गनी पर जाहिर किया गुस्सा