India Rise Special

बच्चों को नाश्ते में जरूर खिलाए ये चीजें, मिलेगा ये लाभ

बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों का ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए, ताकि वह दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सके। उनके सुबह के आहार में प्रोटीन, सभी विटामिंस और खनिज पदार्थों का होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट  के बारे में बताएंगे ,जो बच्चों को जरूर देना चाहिए।

 

मिक्स फ्रूट

 

सुबह के समय बच्चों को हेल्दी ब्रेकफास्ट में मिक्स फ्रूट जरूर देना चाहिए। इसमें सभी प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं जो आपके बच्चों को पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा।

 

ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर

 

बच्चों को सुबह के नाश्ते में ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर मिलाकर देना चाहिए। पीनट बटर में आयरन, मैग्नीशियम और खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ये बच्चों को मजबूत और ऊर्जावान रखता है।

 

उबला हुआ अंडा

 

सुबह के नाश्ते में अंडा को जरूर शामिल करना चाहिए। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। बच्चों को ब्रेकफास्ट में अंडा जरूर देना चाहिए। यह बच्चों को पूरे दिन एक्टिव रखता है. अंडे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हृदय को स्वस्थ रखता है।

 

दलिया

 

वैसे तो दलिया बेहद फायदेमंद और स्वादिष्ट होता है। ब्रेकफास्ट में बच्चों को दलिया जरूर दें। यह फाइबर और कैल्शियम से युक्त होता है जो बच्चों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: