
सरसों के तेल के उपयोग से दूर हो जाएगी ये दिक्कतें, जानिए इससे होने वाले फायदे
आजकल मार्किट में कई तरह के ऑयल आ गए हैं। हम सोयाबीन राइस बैन जैसे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बता दें की ऑयल का राजा को सरसों का तेल यानी कि मस्टर्ड ऑयल है। हालांकि पुराने और आज के तेल में फर्क है, लेकिन फिर भी खाने में सरसों के तेल को ही प्राथमिकता दी जाती है। चलिए जानते हैं की सरसों के तेल में क्या गुण पाए जाते हैं।
ये भी पढ़े :- …..तो इस प्रकार फैलाता है खतरनाक वायरस मंकीपॉक्स, जानिए इसके लक्षण और कारण
हेल्थ के लिए है खास
सरसों का तेल हेल्थ और खास तौर पर हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। अमेरिका ये दावा करता है की मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल के लिए अच्छा होता है।
दर्द से दिलवाए राहत
सरसों के तेल में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है। जो अर्थराइटिस जैसी समस्या से आपको छुटकारा दिलवाता है।
ये भी पढ़े :- दूध में चीनी डालकर पीते हैं तो हो जाइये सावधान
इम्यूनिटी करे बूस्ट
सरसों के तेल में लिनोलेनिक एसिड 18:3 ओमेगा 6, फैटी एसिड, विटामिन ई पाया जाता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने कमें काफी मददगार है।
सर्दी से बचाए
सरसों के तेल में कई गुण होते हैं। अगर बच्चे को ठंडा लग जाए तो आप इसे गर्म कर बच्चे की छाती पर लगा सकते हैं। जिससे आपको सर्दी, खांसी से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े :- बादाम के तेल को प्रतिदिन नाभि में लगाने से मिलेगे ये फायदे, दूर होंगी ये दिक्कते
स्किन के लिए है फायदेमंद
सरसों का तेल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में होता है। जो बालों को घना और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।