
मोदी मंत्रिमंडल में इन नेताओं को बनाया गया राज्य मंत्री, ली शपथ
शोभा करंदाजे को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। भानु प्रताप वर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया है। डॉ. राजकुमार रंजन सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
मोदी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। कई नए चेहरों को कैबिनेट में एंट्री मिली है। मोदी मंत्रिमंडल में कई नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया। राष्ट्रपति भवन में बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर, रवि शंकर प्रसाद, हर्षवर्धन कार्यक्रम में मौजूद हैं। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 25 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है।
मोदी मंत्रिमंडल ये बने राज्यमंत्री
यूपी के महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। एसपी सिंह बघेल भी राज्य मंत्री बने हैं। जीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। शोभा करंदाजे को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। भानु प्रताप वर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया है। डॉ. राजकुमार रंजन सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
वे भूगोल के प्रोफेसर भी रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद सुभाष सरकार राज्य मंत्री बनाए गए हैं। कपिल पाटिल को राज्य मंत्री बनाया गया है। अजय कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बीएल वर्मा, अजय भट्ट भी मोदी सरकार में शामिल हुए हैं। दोनों को राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री बनने वालों की सूची में डॉ. एल मुरुगन का नाम भी शामिल है। निसिथ प्रमाणिक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।
वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। बिश्वेश्वर टुडू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। वे ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा, लगातार तीन बार से सांसद दर्शना जरदोश ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। सांसद मीनाक्षी लेखी, ए नारायणस्वामी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन