TrendingUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर सीएम योगी समेत इन नेताओं ने किया शोक व्यक्त

लखनऊ : समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के संरक्षक उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता(Sadhna Gupta) का आज निधन हो गया.  इसके साथ सीएम योगी(CM Yogi) समेत  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल(Anandiben Patel) , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) सहित भाजपा के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़े :-  ललितपुर में आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को लेकर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त, आर्थिक मदद की घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा की, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिवारीजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साधना गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा की, ” राज्यपाल ने ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता तथा साधना गुप्ता की बहू अपर्णा बिष्ट यादव तथा भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े :- पीएम मोदी से महाराष्ट्र सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने की मुलाकात

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे। शांति शांति शांति।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: