![राजनाथ सिंह](/wp-content/uploads/2021/07/rajnath-696x391-1.jpeg)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपना 70वां जन्मदिन है। इस मौके पर कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। सभी नेताओं ने ट्वीट कर राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ सिंह ने सभी की शुभकामनाओं का आभार जताया है।
इन नेताओं ने किए ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनको ज्ञान और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है। वह एक उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक हैं। देश सेवा के लिए उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की प्रार्थना। राजनाथ ने पीएम मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई देते हुए लिखा कि राजनाथ सिंह जी आपको जन्मदिन की बधाई। अपने मिलनसार स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के लिए आपका अपार योगदान, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठनात्मक कौशल प्रेरणादायक है। वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य और भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री लोकप्रिय कर्मठ एवं जुझारू नेता श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से कामना है कि उनका स्वास्थ्य उत्तम रखें और वह दीर्घायु हों।