India Rise Special

ये घरेलू नुस्खे लौटाएंगे आपका खोया निखार, चमक उठेगा आपका चेहरा

जाहिर है किसी भी व्यक्ति की नजर सबसे पहले आपके चेहरे पर पड़ती है। जिसको लेकर चेहरे की रंग निखारने के लिए लड़कियां न जाने कितने ही उपाय अपनाती हैं। लेकिन कई बार इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा हो जाता है। तो आइये जानते हैं चेहरे को निखारने का घरेलू और आसान तरीका…

 

 

चेहरे की चमक बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है स्टीमिंग। इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार 5-7 मिनट चेहरे को स्टीम जरूर दें। अगर इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं। तो दूसरा तरीका है नहाते वक्त जब पानी गर्म होता है तो उसमें तौलिए तो भिगोएं और थोड़ा सा निचोड़कर चेहरे पर रखकर हाथों से हल्का दबाएं। इससे दो फायदे होंगे पहला तो चेहरे की गंदगी साफ होती है दूसरा कील-मुंहासों की समस्या दूर होगी।

 

आंवला खाकर निखारें चेहरा

 

आंवला कई मायनों में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। किसी भी रूप में आंवले का सेवन फायदेमंद है। फिर चाहे वह मुरब्बे के रूप में हो या फिर कच्चा या फिर जूस पीकर। रोजाना आंवला खाने से धीरे-धीरे चेहरे की रंगत निखरने लगती है। और सेहत भी दुरुस्त रहने लगती है।

 

दूध से मसाज कर

 

रंगत निखारने के लिए कच्चा या पक्का दूध भी कारगर उपाय है। इसके लिए कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। और चाहे तो रूई की मदद से या फिर हाथों से ही चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मालिश करें। दो से तीन हफ्तों तक इस रूटीन को फॉलो करें। और फिर देखें चेहरे की खूबसूरती।

 

अंडे और चीनी निखारेगी त्वचा

 

अंडे में शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें। ऐसा हफ्ते में 2 या 3 बार करने से आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

 

संतरा और पपीता चेहरे के लिए हैं वरदान

 

संतरे और पपीते से भी चेहरा निखरता है। इसके लिए सबसे पहले संतरे और पपीते का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। और हल्का सूखने दें। इस घरेलू उपाय को भी आपको रोजाना फॉलो करना है। अगर जल्द रिजल्ट चाहिए तो।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: