![](/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220126_100634.jpg)
IndiaIndia - World
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत इन हस्तियों को किया जाएगा पद्म विभूषण से सम्मानित
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है।
पिछले वर्ष दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को गवां दिया था। हेलीकॉप्टर क्रैश में उनका निधन हो गया था। अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा सरकार इस बार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने जा रही है। उनका भी बीते साल खराब स्वास्थ्य की वजह से निधन हो गया था।