Entertainment

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने नहीं बदले अपने सरनेम, विरासत को नहीं छोड़ सकती

राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। और यही वजह है कि उन्होंने शादी के बाद भी अपने नाम के पीछे से खन्ना नहीं हटाया।

हर लड़की अपने लिए करियर से लेकर शादी तक के सपने देखती है। शादी के बाद सभी की लाइफ में कई बदलाव आते हैं। शादी के बाद कई लड़कियों के करियर पर फुलस्टॉप लग जाता है। अक्सर लड़कियों को अपना सरनेम भी बदलना पड़ता है। लेकिन आज हम बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगें, जिन्होंने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला।

कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी नेहा कक्कड़ के बारे में तो सभी जानते हैं कि उनकी शादी पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत से हुई है। लेकिन उन्होंने भी शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला। अनुष्का शर्मा ने कई साल की डेटिंग के बाद क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद भी अनुष्का शर्मा हैं ना कि अनुष्का कोहली।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हॉट कपल दीपिका और रणवीर के बारे में सभी वाकिफ हैं। दीपिका पादुकोण ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी, लेकिन उन्होंने भी अपना सरनेम नहीं बदला। विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक बार जब उनसे सरनेम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि किसने कहा कि (वह अपना नाम बदलकर विद्या बालन रॉय कपूर बदल कर रही हैं।) वह विद्या बालन है और सिड सिद्धार्थ रॉय कपूर ही रहेंगे।

रानी मुखर्जी ने फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के साथ सात फेरे लिए, लेकिन उन्होंने भी अपने नाम के पीछे चोपड़ा नहीं लगाया।कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी से शादी की। वह भी उनका सरनेम नहीं लगाती। इन दोनों का अब तलाक हो चुका है। फिल्मों से गायब हो चुकीं प्रीति जिंटा ने जेने गुडइनफ के शादी की। शादी के बाद अपना नाम प्रीति जिंटा ही रखा है। राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। और यही वजह है कि उन्होंने शादी के बाद भी अपने नाम के पीछे से खन्ना नहीं हटाया।

इस मामले में ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि वो शादीशुदा हैं ब्रांडेड नहीं। चुलबुली जूही चावला ने किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ शादी ना करके जय मेहता से शादी की, लेकिन वो भी शादी के बाद जूही चावला ही रहीं। कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप से शादी करने के बाद भी उनका सरनेम नहीं लगाया।

एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने साफ कहा था कि वो कभी भी अपना सरनेम नहीं बदलेंगी। उन्होंने कहा, मैं कोचलिन को कभी नहीं छोड़ूंगी। मैं यही हूं। मैं अपने परिवार की इकलौती संतान हूं और ये मेरी पारिवारिक विरासत की तरह है जिसे मैं कभी नहीं छोड़ सकती। फिलहाल इन दोनों का भी तलाक हो गया है।

यह भी पढ़ें-  मुंबई पुलिस ने BYJU’S के फाउंडर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: