India Rise Special

ठंड में लड्डू के सेवन से मिलेगें ये फायदे

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा लोग स्वादिष्ट पकवान खाना पंसद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक मिठाइयों के बारें में बताएंगे जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है।

ठंड में लड्डू के सेवन से मिलेगें ये फायदे

Health Tips in Winter:  सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा लोग स्वादिष्ट पकवान खाना पंसद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक मिठाइयों के बारें में बताएंगे जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है।

सोंठ के लड्डू

सोंठ के लड्डू के बारें में आपने सुना तो जरूर होगा। इ, लड्डू को ठंड में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसे रोजाना खाने से शरीर में इम्यूनिटी बनी रहती है और भरपूर ताकत मिलती है।

गोंद के लड्डू

सर्दियों के मौसम में गोंद का लड्डू सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे रोजाना खाली पेट खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।  इसके साथ ही यह पाचन शक्ति को मजबूत भी रखता है।

तिल के लड्डू

तिल के लड्डू खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे रोजाना खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

खजूर के लड्डू 

अगर आप सर्दी के मौसम में मोटापा से बचना चाहते हैं तो खजूर के लड्डू काफी कारगर होता है। खजूर के लड्डू में बहुत सारे मेवा होती है।  यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में उर्जा और मजबूती बढ़ जाती है।

सूजी और आटे के लड्डू

सूजी और आटे का लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाने में रामबाण होता है। आप बहुत ही आसानी से इसे अपने घर पर बना सकती हैं। यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है।

बादाम के लड्डू

वैसे तो आपने सभी तरह के लड्डू खाएं होगें, लेकिन बादाम के लड्डू को इस सर्दी के सीजन में जरूर खाएं। यह न केवल दिमाग को बढ़ाता है बल्कि इम्यूनिटी को  बढ़ाने में काफी मददगार होता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: