![](/wp-content/uploads/2021/11/images-2021-11-11T161040.233-640x470.jpeg)
आपकी किडनी को खराब कर सकती है ये 4 चीजें, जानिए आखिर कौन सी है वो चीजें?
आपको पता ही है स्वस्थ शरीर के अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। ये बात वे लोग बेहतर समझ सकते है , जो अपनी व्यस्तता के चलते अपना ध्यान नही रख पाते है। जिसकी वजह उनका शरीर कई सारी बीमारियों से घिर जाता है। इसलिए अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। क्या आपको पता आपके गलत खान पान का असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। आज आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी किडनी को खासा नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते है कौन सी है वो 5 चीजे …
ये चीजें पहुंचाती है किडनी को नुकसान
1. एल्कोहॉल
शराब के सेवन करने से किडनियां खराब हो सकती हैं। ज्यादा शराब के सेवन से किडनियों की क्रियाओं में खराबी आ सकती है, जिसका असर सीधा हमारे दिमाग पर पड़ता है। शराब हमारी किडनी ही नहीं बल्कि बाकी अंगो को भी नुकसान पहुंचाती है।
2. रेड मीट
रेड मीट हमारे शरीर के लिए प्रोटीन का बेहतर स्रोत है, पर यह हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा ने फैट भी पाया जाता है। जो हमारी किडनी के लिए बिल्कुल सही नहीं है। रेड मीट का अधिक सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ता है।
3. कैफीन
कॉफी और चाय में भारी मात्रा में कैफीन होती है। अक्सर लोग सुबह बेड टी लेते है,पर क्या आप जानते है कि ये आदत हमारी किडनी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। कैफीन का सेवन हमारे ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ाता है, जो किडनी के लिए घातक हो सकता है।
4. डेयरी प्रोडक्ट
डेयर प्रोडक्ट भी किडनी के लिए बहुत नुकसानदेह हैं। क्योंकि यह कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बेशक ये हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं, लेकिन इसका भारी मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी खराब हो सकती है. डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद कैल्शियम किडनी की पथरी भी बना सकती है।