Career

यूपी में होमगॉर्ड्स के पदों पर हो सकती है भारी भर्ती, यहां जानें पूरा मामला

होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री ने बताया कि होमगार्ड जवानों की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है।

लखनऊ : यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहा है युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्दी यूपी में 19000 होमगार्ड के पदों पर भर्ती जारी होने वाली है। इस बात की जानकारी होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री ने दी है। मंत्री ने बताया कि होमगार्ड जवानों की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास अनिवार्य है।

शारीरिक मापदंड

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर्ता की

  • लंबाई
    सामान्य वर्ग : 167.7cm व एससी/एसटी: 162.6cm
  • छाती (बिना फुलाए)
    सामान्य वर्ग : 78.8cm व एससी/एसटी: 76.6cm
  • फुलाकर
    सामान्य वर्ग : 83.8cm व एससी/एसटी: 81.5cm

वेतन

प्रदेश सरकार ने इस बार यूपी होमगार्ड जवानों की सैलरी में ₹125 का इजाफा कर दिया है। जिससे अब उनकी सैलरी ₹15000 महीना हो गई है।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर होगा हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: