उत्तरप्रदेश के कई जनपदों में हो सकती है झमाझम बारिश
बुधवार सुबह भी राजधानी लखनऊ में बरसात जारी ही है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि उत्तरप्रदेश में लगभग 9.1 mm बारिश हो सकती है।
लखनऊ : यूपी के 10 जिलों में मंगलवार को देर रात झमाझम बरसात हुई। कई जगह तो इतनी बरसात हुई, जिसका अंदाजा मौसम विभाग भी नहीं लगा पाया था। वहीं, कई जगहों में इसकी वजह से स्थिति भयावह भी हो गई। लखनऊ के कैंट में तेज हवा के चलते कई पेड़ गिर गए। यही हाल बिजली के खंभों के साथ भी हुआ। इसी वजह से लखनऊ-बनारस हाईवे काफी देर तक बंद रखना पड़ा।
जमकर हुई बारिश
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह भी राजधानी लखनऊ में बरसात जारी ही है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि उत्तरप्रदेश में लगभग 9.1 mm बरसात हो सकती है। लेकिन बारिश 18.6mm हुई। यानी मौसम विभाग की उम्मीद से डबल बारिश हुई। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के बस्ती में सबसे ज्यादा बारिश हुई है (61.1 mm), जबकि अंदाजा सिर्फ 8.9 mm बरसात का लगाया गया था।
इन जनपदों में हो सकती है भारी बारिश
बुधवार 11 अगस्त को पूर्वी उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 50-55 Km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं, कुछ जनपदों में बादल गरजने के साथ साथ बिजली चमकने और गिरने की भी आशंका है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से यूपी में कोरोना हुआ काबू, टीकाकरण में भी आई तेजी