![koldam-project-himachal](/wp-content/uploads/2021/08/koldam-project-himachal.jpg)
जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की उठ रही है मांग
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने हाल ही में किन्नौर जिले में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार से जिले में नई जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उन्होंने सरकार से जलविद्युत परियोजनाओं की नीति में आवश्यक बदलाव लाने की भी अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए, भंडारी ने कहा, “जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं के बहाने किन्नौर जैसे कई जगहों का शोषण बंद करने का समय आ गया है। चीज़े डरावना रूप लेती जा रहीं है। और चीजें अब हाथ से निकल रही हैं इसलिए समय आ गया है कि सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी उपजाऊ भूमि, शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता था। जिस पर लोगों को गर्व था, लेकिन अब वनों की कटाई, निरंतर विस्फोट, सुरंगों के निर्माण और जलविद्युत परियोजनाओं ने भूमि को कमजोर कर दिया है । साथ ही पर्यावरण की हालत बद्तर होती जा रही हैं। जिससे एक खतरनाक माहौल पैदा हो गया है।
ये भी पढ़े :- उत्तर प्रदेश : रेलवे बोर्ड ने दी ‘महाराजा एक्सप्रेस’ को अनुमति, दिल्ली से आएगा प्रेसिडेंशियल ट्रेन का रैक