
नींबू पानी पीने के हैं कई नुक्सान, पढ़ें पूरी ख़बर
सिट्रिक एसिड दे सकता है कई समस्याएं
अधिकांश लोग सुबह उठते ही गरम पानी या फिर नींबू पानी पीते हैं। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। नींबू पानी पीने के हैं कई नुक्सान|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/not-only-tea-coffee-is-also-important/
इसके अलावा, कई लोगों को दांतों में झनझनाहट भी महसूस होने लगता है। नींबू पानी का नियमित सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
जानिये नींबू पानी पीने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं-
दांतों में झनझनाहट- नींबू में सिट्रिक ऐसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें।
सीने में जलन होना- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिए क्योंकि इसमें ऐसिड होता है।
पेट से जुडी समस्याएं- कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका ऐसिड पाचन में मदद करता है। लेकिन पेट में ज्यादा एसिटिक ऐसिड हो जाने से पेट खराब भी हो सकता है।
किडनी में स्टोन्स बनना- नींबू में एसिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो की ज्यादा सेवन से शरीर में जाकर क्रिस्टल बन सकता है।
शरीर में डीहाइड्रेशन- नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आती है, जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं।