TrendingUttar Pradesh

सैफई में बोले प्रदेश अध्यक्ष, कहा- सपा को प्रधानी का चुनाव लड़ने लायक भी नहीं छोड़ेगी भाजपा

सपा की हार हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव जीतने के लिए चाचा की ठोढ़ी खुजला रहे हैं।

इटावा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव को लेकर बुधवार को जसवंतनगर विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने मलाजनी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सैफई में सपा को प्रधानी का चुनाव भी लड़ने लायक नहीं छोड़ेगी। भूपेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि चाचा भतीजे के मिलन से भारतीय जनता पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इनका मिलन हर चुनाव में होता है। लेकिन हमेशा सपा की हार हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव जीतने के लिए चाचा की ठोढ़ी खुजला रहे हैं।

कहते थे उपचुनाव में नहीं करेंगे प्रचार ….

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यहां सम्मेलन में कहा कि सपा वाले कहते थे कि उपचुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट नहीं मांगेंगे लेकिन अब यह लोग वोट मांगने के साथ साथ चाचा को मनाने तक का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मैनपुरी लोकसभा में बड़े अंतर से भाजपा जीतेगी। सपा को यदि लगता है यह उसका गढ़ है तो उसका भ्रम है। अब किसी का गढ़ नहीं है सिर्फ भाजपा का है। जिस दिन मतगणना होगी उस दिन इस इलाके का इतिहास बदल जाएगा। सबसे ज्यादा गुंडागर्दी इसी क्षेत्र में थी अब समय बदल गया है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता जनता की बीच रहे। हमें शत-प्रतिशत मतदान कराना है।

सीएम योगी का झांसी दौरा कल, 307 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

पूर्व में यहां क्या हुआ वह सब छोड़कर आज की सोचें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर वोट मांगें। सपा कार्यकाल में जो दबंगई होती थी उसके बारे में वोटरों को बताएं। योगी सरकार में अपराधियों की धरपकड़ जारी है, इसलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत करें, मैनपुरी लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से भाजपा जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरी सतर्कता व सजगता के साथ चुनाव लड़ें।

सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सैफई के ताबूत में यह चुनाव आखिरी कील ठोंकेगा। योगी मोदी की विकास की सरकार है इसलिए यह परिवार एक हो गया। चाचा को हत्थे पर बैठाने वाले आज चाचा को मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सैफई में सपा को प्रधानी का चुनाव भी लड़ने लायक नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चतुर्वेदी, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, अरुण कुमार गुप्ता अन्नू, विवेक शाक्य, पूर्व विधायक केके राज भी मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: