
एमएससी की छात्रा का कमरे से सड़ा हुआ मिला शव, इस वजह से की थी आत्महत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में पढ़ाई के लिए आई उत्तर प्रदेश की छात्रा का शव उसके कमरे से सड़ी – गली हालात में बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान दृष्टि साहू के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली है। महिला उत्तराखंड में एक कम्पनी में नौकरी और एमएससी में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज । महिला के घर वालों को इत्तला कर दी है।
पांच साल से उत्तराखंड में रह रही थी मृतक महिला
मामले की पड़ताल कर रही रुद्रबिलास चौकी पुलिस ने बताया कि , मृतक महिला तकरीबन पांच बर्षों से उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपने ही गांव के लड़के मनोज के साथ रहती थी। डेढ़ साल पहले मनोज की नौकरी लगने के बाद वो अमरोहा चला गया। तब से वो अकेली ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि मनोज ने कई बार उसे कॉल भी की है। लेकिन जब बात नहीं हो पाई तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उसने लोगों को खबर देते हुए पुलिस को भी सूचित किया।
ये हो सकती है मौत की वजह
बुधवार को बिलासपुर थाने से पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पहले का है। स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। पुलिस मोबाइल की काल डिटेल की जांच कर रही है।