जम्मू कश्मीर के गुरु द्वारे में शुरू हुई प्रकाश पर्व की तैयारियां , जानिए क्या कुछ होगा खास
जम्मू कश्मीर। पांच जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते गुरु द्वारे में तीन दिन तक नगर में कीर्तन निकलने का फैसला किया गया है। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के सदस्य फतेह सिंह ने बताया कि, “इस बार गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को होगा। जम्मू शहर में मुख्य कार्यक्रम चांद नगर गुरुद्वारे में सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा। तीन जनवरी को विशाल नगर कीर्तन कोविड एसओपी के तहत निकाला जाएगा। इस बार नगर कीर्तन के मार्ग में बदलाव भी किया है।”
तीन जनवरी नगर कीर्तन को प्रातः दस बजे चांद नगर गुरुद्वारा से निकलेगा, जो डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क गांधीनगर, गांधीनगर अस्तपाल, गोल मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह साहिब नानक नगर में शाम चार बजे खत्म होगा। वही इसके साथ ही कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि, ” नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने का अग्रह किया है। नगर कीर्तन में अन्य राज्यों से आए उपदेशक शामिल होंगे।”