India Rise Special

सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कप

बैठकों में सभासदों को किया जाता है नज़रअंदाज़

शासन, प्रशासन और पालिका की उपेक्षा से आहत नैनीताल नगर पालिका के सभी सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा। इस घटना के बाद से मच गया हड़कंप। यह इस्तीफा शुक्रवार को सौंपा गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पालिका, शासन तथा प्रशासन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की गई शिकायतों और पत्रों का संज्ञान नहीं लेते हैं। सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कप |

यह भी पढ़ें: https://theindiarise.com/half-sister-was-raped-the-sessions-judge-sentenced/

बता दें इस्तीफे में कहा गया है कि नैनीताल में उच्च न्यायालय, कमिश्नरी, जिलाधिकारी, नैनीताल आदि अतिविशिष्ट कार्यालयों के मुख्यालय हैं, इसके बाद भी पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा जनहित की शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कहा कि जन समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन केवल औपाचारिकता के लिए ही कार्य किया जाता है।

गौरतलब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयन्ती आदि समारोह से संबंधित बैठकों में सभासदों को नज़रअंदाज़ कर आमंत्रित नहीं किया जाता है। साथ ही अवैध कार्यों के संबंध में की गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। समाधान करने के बजाय तथ्यों को छुपाया जाता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: