Uttar Pradesh

मंदिर के महंत की पीट-पीटकर हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

यूपी के संभल जिले में मंदिर परिसर में महंत का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। जिसकी जानकारी ग्रामवासियों को हुई तो आक्रोश फैल गया। ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने महंत की पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बने प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़े ;-जो बाइडेन को अफगान सेना पर भरोसा, कर सकते हैं अपने देश की मदद

शुक्रवार की सुबह जैसे ही गांव वाले पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो महंत का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। ग्रामवासियों ने सूचना पुलिस को दी। महंत की मंदिर परिसर में हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: