![सरकारी अफसर](/wp-content/uploads/2021/08/capture-1599706686.jpeg)
सरकारी अफसर बनाने का लालच दे 17 लाख लेकर हुए फरार, 4 के खिलाफ FIR दर्ज !
छत्तीसगढ़ : रायपुर के कुछ युवकों द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बच्चो और कोचिंग सेंटर के मास्टर को ठगने का मामला सामने आया है। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे बच्चे को अफसर बनवाने का उम्मीद देकर मास्टर और बच्चे दोनों से लाखो की मांग की। जिसके बाद करीब 17 लाख लेकर सभी चालबाज फरार हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की शुरुवात साल 2019 में हुई थी। 2 साल से इंतज़ार कर रहे बच्चो और मास्टर का जब सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।
मास्टर और बच्चे दोनों ने रायपुर के खमतराई थाने में 4 युवकों के खिलाफ FIR लिखवाई। ठगी का शिकार हुए 27 साल के पुष्पेन्द्र तिवारी कई सालों से सिविल सर्विसेज की तैयारियों में लगे हुए थे। वह जांजगीर में ही अपनी पढ़ाई कर रहे थे। पुष्पेंद्र के कोचिंग मास्टर मनसाराम पाटले ने एक बार उन्हें नीरज लाल के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि, नीरज लाल और सागर बिसाई रुपये लेकर सरकारी नौकड़ी दिलवाने का काम करते है। सरकारी नौकरी का सोचकर पुष्पेंद्र ने नीरज से संपर्क किया और पैसों की बात की।
पुष्पेंद्र ने 2019 में नीरज और उनकी गैंग के कहने पर को 5 लाख 70 हज़ार दिए थे। मनसाराम पाटले ने भी अपने परिवारजनों की सरकारों नौकरी के लिए तकरीबन 12 लाख दिए थे। ठगों ने आश्वासन दिलाया था कि उनका विधायको और कुछ अफसरों से संपर्क है। यही कहकर उन्होंने वादा किया था सबकी सरकारी नौकरी लगवा दी जाएगी। जिसके बाद वे गायब हो गए। करीब 2 साल इंतज़ार करने के बाद पुष्पेंद्र और मंसाराम ने पुलिस में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।