Uttar Pradesh

लखीमपुर की घटना गंभीर है, मुख्यमंत्री पर विश्वास रखें-स्वतंत्र देव

PM और CM के नेतृत्व में देश व प्रदेश का हो रहा है विकास

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में बूथ प्रबंधन की बैठक करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लखीमपुर की घटना को लेकर गंभीर हैं। पूरे राज्य को अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास कायम रखना चाहिए। लखीमपुर की घटना गंभीर है, मुख्यमंत्री पर विश्वास रखें-स्वतंत्र देव|

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/cm-yogi-adityanath-pays-tribute-to-navy-lieutenant-commander-rajinikanth-yadav/

सभी लोगों को शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। स्वतंत्र देव ने कहा कि घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। सरकार अपना काम कर रही है।

वहीं आजमगढ़ जिले के बूथ प्रबंधन को लेकर कहा कि आजमगढ़ में बूथ संपर्क अभियान अच्छा चल रहा है और अभियान के निरंतरता के लिए अपील करते हुए बोले कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने जिले में भाजपा के पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन और आगामी विस चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 10 विधानसभा सीटों वाले ​इस जिले भाजपा के पास सिर्फ एक सीट है। आगामी चुनाव में भाजपा यहां अधिक सीटें जीतना चाहती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: