
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच जनपद में राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने से पीछें नहीं हट रहीं हैं। जहां बलिया जनपद में चुनवी सरगर्मीयां जोरों पर है। हर कोई अपनी-अपनी सरकार कि उपलब्धियां गिनाते हुए एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
इसी क्रम में सपा के नगर विधानसभा के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा सरकार में हुए कार्यों की उपलब्धियां गिनाने से नहीं चुके और सपा सरकार में हुए कार्यों को गिना डाला।
ब्रजेश कुमार दुबे ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब जुम्लेबाज़ी करते हैं। कोई विकास नहीं हुआ है, ना ही होने वाला है। भाजपा के लोग सिर्फ झुठ और झुठे वादे करते हैं। पांच सालों में जो योगी सरकार नें किया है जनता उससे त्रस्त हो चुकी है और जनता ने अब मन बना लिया है कि भाजपा को उखाड़ फेंकना है। उसके बाद सपा सरकार में बलिया में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए सपा प्रत्याशी नारद राय के पक्ष में वोट करने की अपील भी की।