
“OMG 2” का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस अवतार में नजर आएंगे अक्की
मुम्बई। फ़िल्म OMG में कृष्ण अवतार में नजर आए अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर भगवान अवतार लेकर आ रहे है। फ़िल्म OMG भले ही विवादों में घिरी रही थी , लेकिन उस फिल्म को लोगो का बहुत प्यार मिला था। उसी को देखते हुए एक बार फिर OMG 2 को लेकर आ रहे है अक्षय कुमार। अक्षय कुमार में। उसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वे भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे है।
उज्जैन पहुंची फ़िल्म OMG 2 की टीम
OMG 2 की पूरी टीम बीते शनिवार को उज्जैन पहुंची है। फ़िल्म के कुछ सीन उज्जैन महाकाल मंदिर में फिल्माए जाने है । जिसके लिए फ़िल्म कास्ट उज्जैन पहुँची है। यहां पहुँच अक्षय ने भगवान महाकाल के दर्शन किये है।
गौरतलब है कि ‘OMG 2’ की शूटिंग का उज्जैन में तकरीबन 2 सप्ताह का शेड्यूल है। इस दौरान उज्जैन की अलग-अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाली जगहों पर फिल्म के अलग-अलग सीन फिल्माए जाएंगे। महाकाल मंदिर के अलावा उज्जैन के अन्य मंदिरों और राम घाट पर भी फिल्म की शूटिंग होगी।
राम के किरदार में नजर आएंगे अरुण गोविल
OMG 2 को डायरेक्ट अमित राय बना रहे है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी जैसे मझे हुए कलाकार देंखने को मिलेंगे। हाल ही में खबर आई थी इस फ़िल्म में राम का किरदार अरुण गोविल अदा करने वाले है। खबर में था कि अक्की खुद अरुण गोविल को राम के किरदार में चाहते है और अरुण गोविल ने इस किरदार के लिए हां भी कर दी है।