कल्याण सिंह के बिना पूरा नहीं हो सकता था राम मंदिर का सपना- मुख्यमंत्री शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- ‘सामान्य परिवार में जन्म लेकर बाबूजी ने सीएम के CM तक का सफर तय किया। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो ये उनका संकल्प था।
लखनऊ : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। वे ग्राम नरौरा में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कल्याण सिंह जी व्यक्ति नहीं थे, एक संस्था थे।
बचपन से उनके दिल में, दिमाग में गरीब किसान, पिछड़े और शोषितों के कल्याण की आग प्रकट होती थी। और वो केवल उनके नेतृत्व में नहीं, उनकी कविताओं में भी प्रकट होती थी। उन्होंने देश के किसानों के लिए पहली बार अधिकार पत्र बनाया था और एक तरह से क्रांति का शंखनाद किया था।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- ‘सामान्य परिवार में जन्म लेकर बाबूजी ने सीएम के CM तक का सफर तय किया। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो ये उनका संकल्प था। और ये संकल्प उनके बिना पूरा नहीं हो सकता था। इसलिए जब शिलान्यास हो रहा था, उन्होंने बड़े संतोष के भाव से कहा था कि आज मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। सक्रिय राजनीति से कुछ दिनों दूर रहने के बावजूद भी वे कितने लोकप्रिय थे, ये यहां मौजूद जनता की भीड़ बता रही है।
मैं अपनी और मप्र की साढ़े आठ करोड़ की जनता की ओर से उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति दे, ये प्रार्थना है. उनके नाम के आधार पर योजना शुरू करने का विचार किया जाएगा।’
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, बेटे ने दी मुखाग्नि