India Rise Special

उत्तरकाशी में इस तारीख से खुलेंगे यमुनोत्री घाट के कपाट

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में स्थिति यमुनोत्री धाम के कपाट यमुना जयंती के पावन पर्व पर यमुनोत्री खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गयी है। तीन मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से यमुनोत्री धाम को प्रस्थान करेगी एवं दोपहर 12 बजकर 15 मिनट अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर मां यमुना जी के कपाट खोल दिए जाएंगे।

 

 

अक्षय तृतीया को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

 

उत्‍तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: