
India Rise Special
64 दिन से भू कानून की मांग कर रही महिला प्रदर्शकों के सब्र का बांध टूटा, सरकार पर लगाया ये आरोप
उत्तराखंड। भूकानून लागू करने की मांग कर रही महिला प्रदर्शन कारियों के प्रदर्शन को आज 64 दिन पूरे होने के बाद भी सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिससे नाराज महिलाओं ने आत्मदाह की अब चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, “25 दिसंबर तक प्रदेश में भू-कानून लागू नहीं किया तो वह धरना स्थल पर ही सामूहिक आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगी।”
प्रदर्शनकर रही सभी महिलाएं 64 दिनों से पंडित दीनदयाल पार्क में प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं ने बीते सोमवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही महिलाओं ने कहा कि, “लंबे समय से आंदोलनरत महिलाओं का अब सब्र का बांध टूट गए है।” वहीं महिलाओं के आंदोलन को अभियान के मुख्य संयोजक शंकर सागर, सह संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।