
सोनू सूद और चिरंजीवी की आर्थिक मदद के बाद भी नहीं सुधरी इस कोरियोग्राफर की हालात, ज़िंदगी-मौत की लड़ रहा है जंग
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कोरियोग्राफर शिवशंकर मास्टर इन दिनों ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे है। वे कोरोना संक्रमित है। शिवशंकर फिलहाल अस्पताल में एडमिट है। उनके फेफड़े 75 % संक्रमित है। अब जानकारी यह भी मिल रही है कि कोरियोग्राफर की हालत नाजुक बनी हुई है।
चिरंजीवी ने इतने लाख रुपयों की दी मदद
कोरियोग्राफर की नाजुक हालत के बारे जानने के बाद साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने आर्थिक मदद स्वरूप 3 लाख रुपये दिए है। चिरंजीवी ने कोरियोग्राफर के बेटे अजय को आश्वासन दिया है कि वे हमेशा उनका साथ देते रहेंगे। चिरंजीवी ने यह भी कहा कि पूरी इंडस्ट्री हमेशा उनका समर्थन करने के लिए तैयार है।
कोरियोग्राफर के बेटे ने मांगी थी आर्थिक मदद
कोरियोग्राफर के बेटे ने अजय ने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी है। उनके इलाज पर कम से कम 1 लाख रुपये खर्च आ रहा है। कोरियोग्राफर को चिरंजीवी समेत धनुष , सोनू सूद जैसे अभिनेताओं ने मदद की है।