![](/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-23-at-1.51.15-AM-750x470.jpeg)
दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से कियामना , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव से दूसरे गांव में बरात गई, पूरी रीति रिवाज के साथ शादी की रस्म अदा की गई। लोग भोजन कर रहे थे और सुबह अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब विदाई का टाइम आया तो दुल्हन ने दूल्हे को सांवला और कद छोटा होना बताते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया। जब मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है। मगर किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से उसी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बरात गई थी। द्वारपूजा हुई, बारातियों ने भोजन किया। रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। मंगलवार सुबह में अन्य मांगलिक कार्य होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने दुल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।
दुल्हन ने कहा कि दूल्हा कद में छोटा और सांवला है। इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। उसके बाद दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार यानी आज थाने पर बुलाया है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस गांव में गई थी। दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर दुल्हन और दूल्हे के पक्ष को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्ष से अभी किसी से तहरीर नहीं मिली है। अब दोनों पक्ष की दलील सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।