
बच्चे पर परिंदे को पूरा भरोसा, हाथ पर बैठकर कर रही पेट पूजा
सोशल मीडिया में नेचर से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। बहुत से ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के जीवन में कई बदलाव होते हैं। साथ ही वह कई चीजों के बारे में सीखते भी हैं। बच्चे हो या जानवर हर किसी वह भरोसे के लायक होते हैं। उन्हें पता होता है कि किस पर भरोसा करना है किस पर नहीं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा एक चिड़िया को अपने हाथ पर बैठाकर खाना खिला रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मासूमियत मासूम होती है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा दीवार पर बैठा है और उसने अपना हाथ फैलाया हुआ है और बच्चे के हाथ में एक छोटा सा बर्तन है, जिसमें शायद उसने कुछ खाने-पीने की चीजे रखी हुई है। वहीं पास में दो चिड़िया उड़ रही हैं और वो दोनों उड़ते-उड़ते बच्चे के हाथ पर बैठकर खाने लगती हैं। चिड़िया को बच्चे से बिल्कुल डर नहीं लग रहा है। वह आराम से दाना चुग रही है।
चिड़िया को भी इस बात की समझ है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जमकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Innocence is innocent does💕 pic.twitter.com/EN388BZafT
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 16, 2021
यह भी पढ़ें-