TrendingUttar Pradesh

फिल्मों के जरिए जनता को गिनाई जायेंगीं मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ: केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के नौ साल पूरे होने पर केंद्र, प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए कार्यों की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचायी जाएंगी। सरकार पर बनी लघु फिल्मों की सीडी तैयार की गई हैं। यह सीडी जनता को बांटी जाएंगी। इनकी सीडी का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह करेंगे।

इस दौरान विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण भी होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री समेत अन्य महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया था। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायकों ने जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था जिनमें टिफिन बैठक, व्यापारी सम्मलेन आदि शामिल थे। इन सभी कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: