India - Worldworld

अफगान महिलाओं के लिए तालिबान का फरमान, करेंगी यह काम तो मिलेंगे सारे हक

तालिबान ने अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए एक और फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक अफगान महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएंगें, लेकिन सख्ती के साथ। अफगानिस्तान में अब तालिबान के फरमान के अनुसार उन ही महिलाओं को शिक्षा और काम करने का हक मिलेगा, जो हिजाब पहनेंगी।

आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और रोजगार का हक मिलेगा। अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा, “महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी।

हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम भी कर सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने की एक कोशिश था।

गुरुवार को अफगानिस्तान की कुछ महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से तालिबान से कहा है कि वे बुर्का पहनने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें पढ़ने और काम करने का अधिकार दिया जाए। वे बुर्का पहनने को तैयार हैं यदि उनकी बेटियां अभी भी तालिबान शासन के तहत स्कूल जा सकती हैं।

यह भी पढें-

तालिबान के जश्न में मारे गए 17 लोग और 41 लोग घायल, जीत की मना रहे थे खुशियां

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: