
तालिबान ने बदले तेवर, संगीत और महिलाओं पर लगाई कड़ी पाबंदी
तालिबान ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही वह अपने नियम कानून लोगों पर थोंप रहा है। अब एक बार फिर महिलाओं का दुश्मन तालिबान ने अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दी हैं। तालिबान ने कई नियम-कानूनों के बाद अब संगीत और महिलाओं पर कठोर पाबंदियां लगाने लगा है।
अफगानिस्तान के कांधार में तालिबान ने टीवी और रेडियो चैनलों पर संगीत और महिला आवाजों पर बैन लगा दिया है। ये वही तालिबान है जिसने शुरुआत में कहा था कि वह महिलाओं को काम करने की मंजूरी देगा। साथ ही इस्लामी कानूनों के दायरे में रहते हुए पढ़ाई करने देगा।
वहीं अगर खबरों की मानें तो तालिबान के वादों से हटकर स्थानीय मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि महिलाओं को अपनी रोजाना की जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर बिना हिजाब के दिखी एक महिला पर तालिबान ने गोली चला दी थी। वहीं एक महिला के सैंडल से उसका पैर दिखने पर भी उसे फटकार लगाई गई थी।
वहीं सीएनएन की एक एंकर ने तालिबान शासन लागू होने के अगले ही दिन हिजाब पहनकर रिपोर्टिंग करनी शुरू कर दी थी। उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तालिबान के कब्जे के बाद कई मीडिया संस्थानों ने महिला एंकरों को नौकरी से निकाल दिया। वहीं काबुल में भी स्थानीय मीडिया ने कई महिला स्टाफ को काम से हटा दिया था।
यह भी पढ़ें–
इसरो को गगनयान मिशन में मिली बड़ी सफलता, कामयाब हुआ पहला हॉट टेस्ट