
TrendingUttar Pradesh
ताजनगरी: ताज महोत्सव का हुआ आगाज,बॉलीवुड सितारे करेंगे शिरकत
ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत भारतीय संगीत और नृत्य के
आगरा: आज से कला, शिल्प, संस्कृति एवं व्यंजनों का आयोजन ताज महोत्सव शुरू हो रहा है। ताज के नजदीक शिल्पग्राम में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में शिल्प, कला और संस्कृति के कार्यक्रमों में बॉलीवुड स्टार भी अपने जलवे बिखरेंगे।
1992 से शुरू हुआ ताज महोत्सव इस बार 20 से 29 मार्च 2022 तक चलेगा। ताज महोत्सव का उद्देश्य भारत की संस्कृति, शिल्प, कला एवं व्यंजन के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना भी है। इसके साथ देशभर के हस्तशिल्पियों को उनके शिल्प का प्रदर्शन और बिक्री किये जाने का अवसर प्रदान कर भारतीय हस्तशिल्प कुटीर उद्योग को प्रोत्साहित करना भी है।
ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत भारतीय संगीत और नृत्य के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति का अवसर दिया जाता है। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से ताज महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार ताज महोत्सव को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस बार ताज महोत्सव की थीम “आजादी के अमृत महोत्सव के संग, ताज महोत्सव के रंग’’ रखी गई है। इस थीम के अनुसार ताज महोत्सव स्थल की दीवारों पर पेंटिंग का काम किया गया है।