T-20 WC: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 168 रन का लक्ष्य
श्रीलंका के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक
स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। सिडनी में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। ऐसे में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोका।
……..तो इस दिन आलिया भट्ट देंगी बच्चे को जन्म, तारीख का हुआ खुलासा ?
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड और श्रीलंका 2014 के बाद पहली बार T20I टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। ग्रुप-1 में अभी तक तीन मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं जिस वजह से पहले ही इस ग्रुप का समीकरण बिगड़ चुका है। ऐसे में आज न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच इस ग्रुप के लिए अहम रहने वाला है।