
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार मतदाताओं को अपनी ओर लाने का हर संभव प्रयास कर रही है । इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोला। स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को मौसमी बीमारी से ग्रसित बताया। स्वतंत्र सिंह ने कहा कि अखिलेश मौसमी बीमारी से ग्रसित है इसके चलते वह भाजपा के सभी कामों का अपना काम बता रहे हैं अब उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपना बनवाया लग रहे हैं उन्होंने कहा कि अखिलेश भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही पीते काटा था और मंदिर जाने वालों पर उन्होंने गोलियां चलवाई थी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अखिलेश जी उत्तर प्रदेश की जनता यह सब भूल ही नहीं है महादेव सब देख रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गोरी से कम नहीं कहा। स्वतंत्र सिंह ने कहा है कि जहां गजनी और गौरी ने देश को लूटा ऐसे ही समाजवादी पार्टियों ने प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में हवा में भी मंदिर के घंटे न बन जाएं इसके लिए उन्होंने मंदिरों पर पुलिसकर्मियों का पहरा लगाया था समाजवादी पार्टी के सरकार में पंडाल लगाने के लिए लोगों को मिन्नतें करनी पड़ती थी लेकिन हमारी सरकार में ऐसा कुछ नहीं है।