
स्वामी रामदेव ने किया दावा, पतंजलि योगपीठ ने बाकी कंपनियों को छोड़ा पीछे
साल 2025 तक हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी हम पीछे छोड़ देंगे। योग और आयुर्वेद में जो रिसर्च भारत सरकार नहीं कर पाई वो पतंजिल ने किया।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज दावा किया। उन्होंने और पतंजलि योगपीठ ने भारत को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। साथ ही देश की आर्थिक समृद्धि में बड़ा योगदान भी दिया है। पतंजलि ग्रुप की 25 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर से 2025 तक की विस्तार योजना को रामदेव ने सामने रखा।
स्वामी रामदेव का सपना
स्वामी रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पतंजलि योगपीठ ने हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सभी कंपनियों को पीछे पछाड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि साल 2025 तक हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी हम पीछे छोड़ देंगे। योग और आयुर्वेद में जो रिसर्च भारत सरकार नहीं कर पाई वो पतंजिल ने किया।
उनका पतंजलि ब्रांड नहीं आदोलन है। उन्होंने पांच साल में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया है। आने वाले पांच सालों में पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे। योग को दो लोगों के साथ शुरू किया था और आज इसे 200 देशों तक पहुंचाया है। योग ने असाध्य रोगों को ठीक किया है और आज दुनिया का एक बड़ा तबका योग से जुड़ गया है। योग इस समय का सबसे बड़ा धर्म है।