
Entertainment
सुनील ग्रोवर की हालत में सुधार, दिल का दौरा और चार बाईपास सर्जरी के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
सुनील ग्रोवर हाल ही में दिल की सर्जरी कराने के बाद से हर तरफ चर्चा में थे। उन्हें मुंबई के बीकेसी के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्रोवर के डॉक्टर ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा आया था। जिसके बाद उनकी सर्जरी भी की गई। वहीं अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
गुरुवार को कॉमेडियन को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से बाहर निकलते ही वे फैंस की तरफ देख कर मुस्कुराए और वेव भी किया। उन्हें हाथों से दिल बनाते हुए भी देखा गया। उन्होंने अपनी कार के अंदर कदम रखने से पहले शटरबग्स को भी थम्स अप दिया।