
TrendingUttar Pradesh
रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार गर्मी, मार्च में पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी
तापमान ने मार्च महीने में ही लू का आगाज करा दिया है
लखनऊ: मार्च महीना जाने को है, लेकिन प्रदेश में मई-जून की तरह गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान से लग रहा है कि गर्मी नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। बुधवार को राजधानी में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। माना जा रहा है शाम तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।
जानकारों की मानें तो बुधवार को रिकॉर्ड तापमान मई-जून के बराबर चल रहे हैं। सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचे दिन के तापमान ने मार्च महीने में ही लू का आगाज करा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में लू का असर रहेगा।