Uttar Pradesh

अचानक बिगड़ी सांसद मेनका गांधी की तबियत, सुलतानपुर का दौरा किया रद

सुलतानपुर। शनिवार को सुबह सांसद मेनका गांधी की तबियत बिगड़ गई। वह तीन दिवसीय दौरे पर आई सुल्तानपुर आई थी। उन्होंने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दोपहर 12 बजे वह अपने निजी वाहन से दिल्ली के लिए निकल गई।

उन्होंने अपने अस्थाई आवास पर सुबह सात बजे जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने उनकी समस्याओं का निस्तारण भी कराया। बालीवाल संघ के जिला सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय के घर इसके बाद सुबह दस बजे पहुंचकर उनके माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

परिवार के सदस्यों से वहां पर मिलकर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उनके निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत सांसद वरुण गांधी और अपनी पुरानी फोटो देखा खुशी जाहिर की।

यहां से निकलकर बेसिक शिक्षा के नवनिर्मित भवन का वह विवेकनगर स्थित लोकार्पण किया। उनके साथ कार्यक्रम में सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ, आरए वर्मा और दूसरे बीजेपी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

दोपहर 12 बजे दौरे के अंतिम दिन लम्भुआ बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी के घर पहुंच उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना जताना था। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे विधानसभा के दो गांव सकवां और सकरसी में जनसंवाद कार्यक्रम में जाना था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: