India Rise Special

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और आठ बार विधायक रह चुके 75 वर्षीय हरबंस कपूर का आज आकस्मिक निधन हो गया। लक्खीबाग श्मशान घाट पर आज दोपहर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

 

 

बताया जा रहा है हरबंस कपूर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसके साथ ही हरबंस कपूर पूरी तौर स्वस्थ थे, वे पार्टी की बैठक के साथ समस्त गतिविधियों में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे। बीते रविवार को वे एक बैठक में शामिल हुए ,  उसके बाद रात का खाना खा कर अपने इंद्रा नगर स्थिति आवास पर सोने गए। फिर दूसरे दिन जब उन्हें जगाया गया तो वे नहीं उठे। उनके निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: