IndiaIndia - World

बालासोर में सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

आज (रविवार) को ओडिशा के बालासोर के तट पर मध्यम दूरी की सतह से मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है। इस दौरान परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। वहीं इस बात की जानकारी डीआरडीओ के अधिकारी ने दी है।

 

गौरतलब है कि  इससे पहले भारत ने बुधवार को अंडमान एवं निकोबार में सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। जहां अधिकारियों ने बताया कि, बढ़ी हुई रेंज की इस मिसाइल ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। वहीं एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में  उपस्थित थे।

 

आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ा भारत

 

बता दें कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि, साल 2017-21 के दौरान भारत ने हथियारों के कुल आयात में 21 फीसदी की कटौती की है, हालांकि इसके बाद भी वैश्विक स्तर पर हथियारों के आयात में अकेले भारत की हिस्सेदारी 11 फीसदी रही। वहीं साल 2012-2021 के दौरान लगातार रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा है। फिलहाल अभी भारत का रूस से होने वाला हथियारों का आयात 47 फीसदी कम चुका है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: