TrendingUttar Pradesh

नहीं रहे सुब्रत रॉय, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उन्हें रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया।

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति! वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने लिखा, सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने। हम उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।

बता दें कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल से निकलेगा और दोपहर 2 बजे उसके विशेष विमान से लखनऊ लाये जाने की संभावना है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों ही जगह इसको लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: