![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220412_143336-719x470.jpg)
बागेश्वर पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, डीएम ने बुके देकर किया स्वागत
बागेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल सेनि. लेफ्टीनेंट जरनल गुरमीत सिंह आज तकरीबन साढ़े दस बजे के करीब बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर पहुंचते ही जिले के डीएम जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
डिग्री कॉलेज ग्राउंड में राज्यपाल अपनी कार से विकास भवन के नवीन सभागार पहुंचे। यहां उनकी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। एक बजे पत्रकार वार्ता होगी। लंच के बाद धारचूला को रवाना होंगे।
इस समय पिथौरागढ़ के लिए होंगे रवाना
राज्यपाल आज डीएम, एसपी, डीएफओ, सीडीओ के साथ बैठक के बाद स्वयंसेवियों के साथ बातचीत करेंगे। डेढ़ बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे। साढ़े चार बजे पिथौरागढ़ के धारचूला के लिए रवाना होंगे।